यौन शोषण का आरोपी, नाबालिग को लेकर फरार, केस दर्ज

नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर उसके गर्भवती होने के बाद उसकी छोटी बहन को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है.

मांडर.

नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर उसके गर्भवती होने के बाद उसकी छोटी बहन को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. आरोपी युवक बेड़ो प्रखंड के डुरू निवासी संजय उरांव है. आरोपी संजय के खिलाफ मांडर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसके अनुसार पीड़िता ने आरोपी युवक पर बेड़ो के एक स्कूल में पढ़ाई के दौरान जान-पहचान हुई थी. बाद में संजय ने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ यौन शोषण करने लगा और उसने नाबालिग को अपने घर डृुरू भी ले गया. जहां दोनों साथ रहे. इधर पीड़िता जब गर्भवती हो गयी तो आरोपी संजय 10 दिनों पूूर्व सात नवंबर को उसकी छोटी बहन को लेकर फरार हो गया. पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच व फर्द बयान दर्ज कराने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >