रांची में 6 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रांची के कांके में एक 6 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद पुलिस ने 50 वर्षीय शमीम अंसारी को गिरफ्तार किया है. घटना के बाद पिता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर मामले को उजागर किया.

Ranchi Crime News: राजधानी के कांके थाना क्षेत्र में एक अधेड़ को पुलिस ने 6 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान शमीम अंसारी (50 वर्ष) के रुप में की गई है. मामले में पीड़ित बच्ची के पिता ने कांके थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं, पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा.

बच्ची के साथ दुकानदार ने किया अश्लील हरकत

मामले में बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार (20 अगस्त 2026) को आरोपी दुकानदार शमीम ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की. पीड़ित बच्ची घर पहुंचकर ने इस पूरे मामले की जानकारी अपने पिता को दी. जिसके बाद पिता ने घटना की पूरी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा करके वायरल कर दी.

ये भी पढ़ें- गुमला में तेज रफ्तार स्कूटी ने मोटरसाइकिल को ठोका, एक की मौत

पोक्सो एक्ट के तहत थाने में केस दर्ज

मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस ने पीड़ित बच्ची के पिता को कांके थाना बुलाया और रविवार को जानकारी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई. और इसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी शमीम को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मामले में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >