रांची : नामकुम अंचल कार्यालय पहुंची एसीबी, जमीन के पुराने रिकॉर्ड खंगाले

नामकुम अंचल कार्यालय में जमीन के रिकॉर्ड में हेराफेरी और दोहरे म्यूटेशन के मामले में एसीबी की टीम ने जांच शुरू कर दी है. टीम ने जमीन से जुड़े पुराने अभिलेखों की पड़ताल की और कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं.

Namkum Land Scam: नामकुम अंचल की जमीन से जुड़े रिकॉर्ड में हेराफेरी और दोहरे म्यूटेशन के मामले में एसीबी की टीम शुक्रवार को नामकुम अंचल कार्यालय पहुंची. टीम ने जमीन से संबंधित पुराने अभिलेखों की पड़ताल की और कुछ अहम दस्तावेज अपने साथ ले गयी. 

दोहरे म्यूटेशन मामले में एसीबी की जांच शुरू 

हाइकोर्ट के निर्देश पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर एसीबी ने यह कार्रवाई शुरू की है. एसीबी इस बात की पड़ताल कर रही है कि करीब 1.22 एकड़ विवादित जमीन का दोहरा म्यूटेशन किस तरह किया गया और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे. इस मामले में तत्कालीन सीओ श्वेता वर्मा, अंचल निरीक्षक मनोज कुमार और दीपक कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है. एसीबी ने केस नंबर 18/26 दर्ज कर उस दौर में पदस्थापित रहे अधिकारियों और कर्मियों से पूछताछ शुरू कर दी है. यह मामला धुर्वा थाना क्षेत्र के डुंडू गांव स्थित खाता संख्या 32 के प्लॉट नंबर 776, 820, 821 और 822 से जुड़ा है. 

यह भी पढ़ें : ISIS आतंकी फैजान अंसारी मामले में 8 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

अभिलेखों में फेरबदल और म्यूटेशन में अनियमितता का आरोप 

आरोप लगाया गया है कि इन प्लॉटों के अभिलेखों में फेरबदल कर प्रथम प्रकाश कॉमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से नयी जमाबंदी दर्ज करायी गयी. शिकायतकर्ता ने म्यूटेशन और डिमांड खोले जाने में भी अनियमितता का आरोप लगाया है. विवाद तब सामने आया, जब परिवादी को अंचल कार्यालय से दोहरी जमाबंदी संबंधी नोटिस मिला. इधर, प्रथम प्रकाश कॉमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दावा किया गया है कि इस मामले में कोई अनियमितता नहीं हुई है और कंपनी ने सभी वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए जमीन खरीदी थी.  

यह भी पढ़ें : JSSC CGL गड़बड़ी की जांच करने आयोग कार्यालय पहुंची CID की टीम ; कई दस्तावेज जब्त, अधिकारियों से पूछताछ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >