निलंबन के 15 दिन बाद अभिलाष साहू की वापसी, कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित अभिलाष साहू की 15 दिनों में कांग्रेस में वापसी, फिर से संभाली प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान। जानिए पूरी खबर।

रांची. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित किये गये प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू का निलंबन वापस ले लिया है. पार्टी ने उन्हें एक बार फिर प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है. करीब 15 दिनों के भीतर निलंबन वापस लिये जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गयी है.

वायरल वीडियो को लेकर हुई थी कार्रवाई

पिछले महीने इरबा में सड़क जाम के दौरान वायरल हुए एक वीडियो को लेकर कांग्रेस की अनुशासन समिति ने कार्रवाई की थी. इस मामले में अभिलाष साहू के साथ को-ऑर्डिनेटर अमरेंद्र सिंह को भी 29 अगस्त को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया था.

अभिलाष साहू ने अपनी सफाई में वायरल वीडियो में सुनायी दे रही आवाज को अपनी आवाज मानने से इनकार किया था. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी. पार्टी की अनुशासन समिति में सुनवाई के बाद अब उनका निलंबन रद्द कर दिया गया है.

कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

निलंबन वापस लिये जाने के बाद सोमवार को कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने अभिलाष साहू का स्वागत किया. कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किये और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जतायी.

इस दौरान अभिलाष साहू ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनके लिए परिवार के समान है और वह पिछले 30 वर्षों की तरह आगे भी पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ संगठन की मजबूती के लिए काम करते रहेंगे.

मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, राजन वर्मा, उज्ज्वल तिवारी, निशांत प्रकाश जायसवाल समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश सिंह

मीडिया जगत में 25 से अधिक वर्षों का वृहद और समृद्ध अनुभव रखने वाले सतीश सिंह निष्पक्षता, तथ्यात्मकता और खोजी पत्रकारिता के पर्याय हैं. 'प्रभात खबर' के प्रमुख संवाददाता के रूप में अपनी 22 वर्षों की लंबी और समर्पित यात्रा के दौरान उन्होंने हमेशा सत्य और सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता दी है. रांची में रहते हुए उन्होंने लगातार 15 वर्षों तक झारखंड हाइकोर्ट की रिपोर्टिंग की, जहां न्याय प्रणाली, संवैधानिक पेचीदगियों और जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों को बेहद सरलता और गहराई के साथ पाठकों तक पहुंचाया. वर्तमान में वह झारखंड की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, नीतिगत सुधारों और विभागीय कार्यप्रणालियों की गहन रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उनके लेखन का मुख्य उद्देश्य राजनीतिक व प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति समाज को जागरूक करना और पाठकों को सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणपरक समाचार उपलब्ध कराना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >