आज से हटिया व मुरी स्टेशनों पर खुलेंगे आरक्षण टिकट काउंटर

रेलवे स्टेशनों पर स्थित आरक्षण टिकट काउंटर शुक्रवार से खुल जायेंगे. रेलवे के अनुसार, रांची रेल मंडल में यह सुविधा शुक्रवार से मिलेगी. रांची रेलवे स्टेशन पर आरक्षण टिकट के लिए दो काउंटर खुलेंगे. काउंटर पर दो शिफ्ट में कार्य होगा. सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे और दोपहर 2:30 बजे से रात आठ बजे तक.

रांची : रेलवे स्टेशनों पर स्थित आरक्षण टिकट काउंटर शुक्रवार से खुल जायेंगे. रेलवे के अनुसार, रांची रेल मंडल में यह सुविधा शुक्रवार से मिलेगी. रांची रेलवे स्टेशन पर आरक्षण टिकट के लिए दो काउंटर खुलेंगे. काउंटर पर दो शिफ्ट में कार्य होगा. सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे और दोपहर 2:30 बजे से रात आठ बजे तक. हटिया रेलवे स्टेशन पर आरक्षण टिकट प्राप्त करने के लिए एक काउंटर खुलेगा, जो दो शिफ्ट में कार्य करेगा. यहां भी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे व दोपहर 2:30 बजे से रात आठ बजे तक टिकट मिलेगा. वहीं, मुरी रेलवे स्टेशन पर आरक्षण टिकट प्राप्त करने के लिए एक काउंटर खुलेंगे, यह एक शिफ्ट में कार्य करेगा. यहां टिकट सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मिलेगा. टिकट के लिए काउंटर के सामने लाल खेड़ा बनाया गया है, जिनमें लोगों को खड़ा होना.साथ ही लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >