Aaj Ka Mausam: गिरिडीह, हजारीबाग समेत झारखंड के 3 जिलों में गरज के साथ वर्षा-वज्रपात का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: झारखंड के 3 जिलों गिरिडीह, हजारीबाग और चतरा में गरज के साथ वर्षा एवं वज्रपात का येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.

Aaj Ka Mausam: झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग और चतरा जिले में कुछ देर में गरज के साथ बारिश शुरू हो जाएगी. वज्रपात होने की भी आशंका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है.

झारखंड के 3 जिलों में गरज के साथ वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट

रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि बुधवार (26 जून) को गिरिडीह, हजारीबाग और चतरा जिले में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. आज के मौसम के बारे में उन्होंने कहा कि गरज के साथ छींटे पड़ेंगे. कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, इन तीनों जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी.

गिरिडीह, हजारीबाग और चतरा के लिए जारी की गई चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को 12 बजे पहली तात्कालिक चेतावनी जारी की और कहा कि 3 बजे तक गिरिडीह और हजारीबाग जिले में गरज के साथ वज्रपात एवं वर्षा हो सकती है. वहीं, करीब 1 बजे एक दूसरा बुलेटिन आया, जिसमें चतरा जिले में वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया. मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि आज के मौसम को देखते हुए लोगों को सावधान एवं सतर्क रहने की जरूरत है. लोग बिजली के पोल और पेड़ों से दूर रहें. किसान खेत में न जाएं, क्योंकि वज्रपात के दौरान अनहोनी की आशंका रहती है.

Also Read: Jharkhand Weather: बादल गरजा, बिजली चमकी, मानसून आने से पहले रांची में हुई झमाझम वर्षा

19 जिलों में सामान्य से 60 से 92 फीसदी तक कम बरसा मानसून

मौसम केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया है कि झारखंड के 5 जिलों को छोड़कर सभी 19 जिलों में सामान्य से 60 फीसदी से कम बारिश हुई है. रांची, धनबाद, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला और सिमडेगा ऐसे जिले हैं, जहां सबसे ज्यादा बारिश हुई है. इन जिलों में सामान्य से 20 से 59 फीसदी तक कम बारिश हुई है. वहीं बाकी के 19 जिलों में 60 से 92 फीसदी तक कम वर्षा हुई है. मानसून की शुरुआती बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है.

Also Read

Kal Ka Mausam: झारखंड में 3 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

कल का मौसम: झारखंड में तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात, इन जिलों में येलो अलर्ट

कल का मौसम: झारखंड में तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात, इन जिलों में येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >