Aaj Ka Mausam: रांची, डाल्टेनगंज समेत कई जिलों में गिरा तापमान, जानें झारखंड का मौसम कैसा रहेगा

Aaj Ka Mausam: झारखंड में राजधानी रांची, डाल्टेनगंज समेत कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है. आज 19 जनवरी 2025 का मौसम कैसा रहने वाला है, यहां पढ़ें.

Aaj Ka Mausam: झारखंड की राजधानी रांची, डाल्टेनगंज समेत कई जिलों के तापमान में गिरावट आई है. हालांकि, झारखंड का उच्चतम तापमान बढ़कर 30.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड का उच्चतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया है. रांची के अधिकतम तापमान की बात करें, तो यह पिछले 24 घंटे में 1.8 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 25 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जाएगा. मौसम विभाग ने कहा कि अगले 5 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 28 डिग्री हुआ

जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 28 डिग्री हो गया है. यह सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है. डाल्टेनगंज के तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान अप्रत्याशित रूप से 6.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है. यहां का पारा 26 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है. बोकारो का उच्चतम पारा 1.6 डिग्री बढ़कर 26.1 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है. चाईबासा का अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 30.4 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. यह सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

डाल्टेनगंज में न्यूनतम पारा में 3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट

अगर न्यूनतम तापमान की बात करें, तो जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 11.8 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है. डाल्टेनगंज का न्यूनतम पारा 3 डिग्री घटा है और यह 8.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है. बोकारो और चाईबासा में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है. बोकारो में यह 1.5 डिग्री घटकर 10.6 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस है. चाईबासा का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 11 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में

मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में रहा. गुमला का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. चाईबासा का उच्चतम तापमान 30.4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची में 19 जनवरी 2025 को सुबह हल्के दर्जे का कोहरा या धुंध रहेगा. इसके बाद आसमान साफ हो जाने का अनुमान का उच्चतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें

Indian Railways News: चक्रधरपुर मंडल में रेलवे में ब्लॉक, झारखंड से चलने वाली इतनी ट्रेनें होंगी प्रभावित

IAS अफसर के 1 बेटे का 6 साल में 3 बार 3 जगह हुआ जन्म, ऐसे हुआ खुलासा, यहां देखें दस्तावेज

झामुमो ने जारी की पलामू, गोड्डा, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां की संयोजक मंडली की लिस्ट, यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >