Aaj Ka Mausam: रांची समेत झारखंड के इन 4 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, रहें सावधान

Aaj Ka Mausam: झारखंड की राजधानी रांची समेत 4 जिलों में वर्षा और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि अगले 3 घंटे में कहीं-कहीं वर्षा-वज्रपात होगी.

Aaj Ka Mausam: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के 4 जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. रांची स्थित मौसम केंद्र की ओर से अभी-अभी जारी तात्कालिक मौसम चेतावनी में कहा गया है कि रांची, गिरिडीह, हजारीबाग और रामगढ़ जिले में अगले एक से तीन घंटे में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होगी. वज्रपात होने की भी प्रबल संभावना है.

मौसम केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इन सभी जिलों के लोग सावधान और सतर्क रहें. सुरक्षित जगहों पर चले जाएं. पेड़ के नीचे या बिजली के खंभे के आसपास न रहें. किसानों से अपील की गई है कि वे खेतों में न जाएं. मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

झारखंड में 661.7 मिमी हुई मानसून की बारिश

रांची स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, झारखंड में अब तक 661.7 मिलीमीटर बारिश हुई है. मानसून के दौरान होने वाली इतनी बारिश को सामान्य मानसून माना जा सकता है. आमतौर पर 1 जून से 24 अगस्त के बीच झारखंड में 744.5 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए. लेकिन, इस बार अब तक 661.7 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य से 11 फीसदी कम है.

Also Read : Kal ka Mausam: झारखंड की ओर बढ़ रहा साइक्लोन, 2 दिन तक भारी से बहुत बारिश का ऑरेंज अलर्ट

धनबाद में सामान्य से अधिक बरसा मानसून

मौसम विभाग मानसून के दौरान होने वाली सामान्य से 19 फीसदी कम बारिश को सामान्य ही मानता है. अगर 20 फीसदी से कम बारिश होती है, तो उसे सामान्य से कम वर्षापात माना जाता है. बोकारो, गढ़वा, लातेहार, पलामू, रांची और सिमडेगा जिले में सामान्य बारिश हुई है. धनबाद में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है. यहां सामान्य से 21 फीसदी अधिक बारिश हुई है.

Also Read

Weather News: पलामू, गढ़वा समेत झारखंड के 8 जिलों में बहुत भारी बारिश होने के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

Jharkhand Weather : झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Jharkhand Weather: झारखंड के इन 13 जिलों में होगी भारी बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट

झारखंड की ओर बढ़ रहा बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात, रांची में मानसून ट्रफ, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >