दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात, झारखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Aaj ka Mausam: रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने कहा है कि एक चक्रवात दक्षिणी बांग्लादेश और बंगाल की खाड़ी से सटे उत्तरी हिस्से में है. समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर यह दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि एक चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वी मध्यप्रदेश से बांग्लादेश और छत्तीसगढ़, झारखंड के अलावा गांगेय पश्चिम बंगाल में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. इसका असर आने वाले दिनों में झारखंड में देखने को मिलेगा.

Aaj Ka Mausam: झारखंड में मानसून के दस्तक से पहले आज यानी सोमवार 16 जून 2025 को झमाझम बारिश होगी. मौसम विभाग ने भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि राजधानी रांची, गुमला, सिमडेगा समेत 6 जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी. इस दौरान गर्जन के साथ तेज हवाएं चलेंगी. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर रहेगी.

दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात

रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने कहा है कि एक चक्रवात दक्षिणी बांग्लादेश और बंगाल की खाड़ी से सटे उत्तरी हिस्से में है. समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर यह दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि एक चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वी मध्यप्रदेश से बांग्लादेश और छत्तीसगढ़, झारखंड के अलावा गांगेय पश्चिम बंगाल में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. इसका असर आने वाले दिनों में झारखंड में देखने को मिलेगा.

झारखंड के इन 6 जिलों में आज होगी भारी बारिश

अभिषेक आनंद ने कहा कि चक्रवात के असर से झारखंड के 6 जिलों लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में 16 जून को कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. इस संबंध में मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

17 से 19 जून के बीच झारखंड पहुंचेगा मानसून

मौसम केंद्र रांची के प्रमुख ने कहा है कि मानसून मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी और बालूरघाट से गुजर रहा है. दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के गुजरात और विदर्भ के कुछ हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और ओडिशा पहुंचने की परिस्थितियां बन रहीं हैं. झारखंड में इसके 17 से 19 जून के बीच पहुंचने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें

आज 16 जून 2025 को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, हर जिले का रेट यहां जानें

Jharkhand Weather: सिमडेगा के बानो में झूम के बरसे बदरा, झारखंड का तापमान गिरा, जानें कब आयेगा मानसून

झारखंड कांग्रेस निकालेगी 3 दिवसीय हूल पदयात्रा, केशव महतो कमलेश ने बनायी कमेटी

नर्सों की वैवाहिक ट्रांसफर नीति की मांग को मिला एनजीओ का समर्थन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >