रांची के मोरहाबादी इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार

रांची में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

रांची : मोरहाबादी के पास पार्क प्राइम होटल के पास एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हत्यारा गोली मार कर तुरंत फरार हो गया. जिसे गोली मारी गयी उनका नाम प्रेम सागर मुंडा बताया जा रहा है. प्रेम को जब गोली लगी तो वह अपनी गाड़ी फॉर्च्यूनर में सवार थे. गोली लगने के तुरंत बाद प्रेम सागर मुंडा को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मोरहाबादी के पार्क प्राइम होटल के पास चाय दुकान में अपराधी घात लगाकर बैठे थे. जैसे ही प्रेम सागर मुंडा की गाड़ी आयी अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया. ह्त्या किस वजह से हुई इसकी जानकारी अबतकर नहीं मिल पायी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस वक्त प्रेम सागर पर हमला हुआ उस वक्त उनके साथ दो और लोग गाड़ी में मौजूद थे. गोली चलने के बाद दोनों फरार हो गया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankajkumar pathak

Senior Journalist having more than 10 years of experience in print and digital journalism.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >