वज्रपात से एक दर्जन मवेशियों की मौत

रविवार की दोपहर तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात में रामपुर पंचायत के जरेया सरईटोली जंगल में एक दर्जन मवेशियों की मौत हो गयी.

नामकुम. रविवार की दोपहर तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात में रामपुर पंचायत के जरेया सरईटोली जंगल में एक दर्जन मवेशियों की मौत हो गयी. मवेशियों के शव जंगल में जहां-तहां पडे हैं. घटना की जानकारी ग्रामीणों को सोमवार को हुई जब वे जंगल की ओर गये. सूचना पर पंचायत की मुखिया सरस्वती देवी व पूर्व मुखिया महादेव मुंडा घटनास्थल पहुंचे व जानकारी लेने के बाद मुआवजे को लेकर अंचलाधिकारी को सूचना दी. महादेव मुंडा ने बताया कि सभी मवेशी गांव के लोगों के हैं. रविवार की सुबह मवेशी चरने के लिए जंगल की ओर गये थे, परंतु देर शाम तक नहीं लौटे. कुछ दिन पहले क्षेत्र में बाघ आने की सूचना के बाद से ग्रामीणों ने खोजबीन करने की हिम्मत नहीं की. सोमवार को ग्रामीणों को जानकारी मिली. ग्रामीणों ने मवेशियों के अंतिम संस्कार व आपदा के तहत मुआवजे की मांग की है.

विशाल पेड़ गिरने से घर व स्कूटी क्षतिग्रस्त

नामकुम. सोमवार को हुई बारिश के दौरान रामपुर के सरजोमडीह गांव में विशाल पेड़ रोशन मुंड़ा के घर पर गिर गया. पेड़ गिरने से रोशन का घर व घर में रखें सामान व खड़ी, स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गये. हालांकि किसी को कोई चोट नहीं लगी है. रोशन ने मुआवजे की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

SATYAPRAKASH PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >