गावों में इंटरनेट साक्षरता बढ़ा रहा है टाटा ट्रस्ट-सीआईएनआई
Copied link
रांची : टाटा ट्रस्ट, सीआईएनआई और गूगल इंडिया मिलकर गांवों में इंटरनेट साक्षरता बढ़ा रहे हैं. . इस कार्यक्रम के एक साल पूरा होने पर उन साथियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने इंटरनेट का ज्ञान दूसरे साथियों को दिया. इस कार्यक्रम में अलग- अलग जिलों से आयी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किये. झारखंड अलावा […]
रांची : टाटा ट्रस्ट, सीआईएनआई और गूगल इंडिया मिलकर गांवों में इंटरनेट साक्षरता बढ़ा रहे हैं. . इस कार्यक्रम के एक साल पूरा होने पर उन साथियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने इंटरनेट का ज्ञान दूसरे साथियों को दिया. इस कार्यक्रम में अलग- अलग जिलों से आयी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किये. झारखंड अलावा गुजरात , वेस्ट बंगाल असम, समेत 12 राज्यों में. इस योजना के तहत अबतक झारखंड की 90,000 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया. कुल 12 राज्यों में तो लाखों लोगों को प्रशिक्षित किया गया है.महिलाओं की पहुंच ज्यादा से ज्यादा लोगों तक हो इसके लिए उन्हें साईकिल, टैबलेट औऱ स्मार्टफोन दिया गया.
514 से ज्यादा गांवों तक इंटरनेट साथी की पहुंच है. योजना का लक्ष्य 2020 तक लखपति किसान : स्मार्ट विलेज प्रोग्राम के तहत महिलाओं को औऱ ज्यादा मजबूत करने और उनके विकास पर ध्यान देने की योजना है. झारखंड में इस योजना के तहत 170 इंटरनेट साथी को ट्रेनिग दी गयी है. इंटरनेट की जानकारी के साथ- साथ कोशिश है कि महिलाओं को रोजगार के साथ भी जोड़ा जाए. महिला मंडल और गांव घूमने के अलावा इस कार्यक्रम को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए सूचना दिवस का आयोजन किया गया. 20 सूचना दिवस का आयोजन अबतक किया जा चुका है. कार्यक्रम के जरिये लोग टैबलेट और स्मार्टफोन तक पहुंच पाये.
ऐसे कई उदाहरण है जो इंटरनेट के इस्तेमाल से अपने व्यापार को बढ़ा रहे हैं. नोटबंदी के बाद लोग डिजिटल लेन देन की जानकारी गांवों तक पहुंचायी गयी. इस उन्हें लाभ हुआ और गांव के कई लोग बैंक की लाइनों में बेवजह लगने से बच गये. गांव की महिलाएं भी इंटरनेट से खरीदारी कर रही हैं.