जीएसटी : विधानसभा का विशेष सत्र आज

रांची : जीएसटी विधेयक को लेकर झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 27 अप्रैल को होगा. सत्र सुबह 11 बजे से शुरू होगा. सत्र को लेकर बुधवार को एनडीए विधायक दल की बैठक सीएम आवास में हुई. सीएम रघुवर दास ने विधायकों को सदन में मौजूद रहने को कहा, ताकि जीएसटी पास कराया जा सके. इधर, […]

रांची : जीएसटी विधेयक को लेकर झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 27 अप्रैल को होगा. सत्र सुबह 11 बजे से शुरू होगा. सत्र को लेकर बुधवार को एनडीए विधायक दल की बैठक सीएम आवास में हुई.
सीएम रघुवर दास ने विधायकों को सदन में मौजूद रहने को कहा, ताकि जीएसटी पास कराया जा सके. इधर, झामुमो ने बुधवार सुबह 10 बजे विधायक दल की बैठक बुलायी है. इसमें बिल का विरोध करने की रणनीति बनायी जायेगी. सीएम रघुवर दास द्वारा शिबू सोरेन के खिलाफ की गयी टिप्पणी से झामुमो नाराज है. मंत्री सरयू राय नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन से मिलने गये थे, लेकिन झामुमो अपनी मांग पर अड़ा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags
GST

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >