अगले 72 घंटों में राज्‍य के सभी अवैध बूचड़खाने बंद करने का CM रघुवर दास का आदेश

रांची : राज्‍य सरकार ने लोक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये अगले 72 घंटों के अंदर राज्यभर के सभी अवैध वधशाला (बूचड़खाना) बंद करने का निर्देश दिया है. इस संबंध में गृह विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे ने राज्य के सभी उपायुक्तों, वरीय आरक्षी अधीक्षकों एवं आरक्षी अधीक्षकों, सभी नगर निगम, नगर निकाय […]

रांची : राज्‍य सरकार ने लोक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये अगले 72 घंटों के अंदर राज्यभर के सभी अवैध वधशाला (बूचड़खाना) बंद करने का निर्देश दिया है. इस संबंध में गृह विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे ने राज्य के सभी उपायुक्तों, वरीय आरक्षी अधीक्षकों एवं आरक्षी अधीक्षकों, सभी नगर निगम, नगर निकाय तथा अधिसूचित क्षेत्र को पत्र लिख कर निर्देश दिया है कि अपने जिले में चल रहे अवैध बूचड़खानों को अगले 72 घण्टे के अंदर बंद करने की कार्रवाई करें.

उन्होंने यह भी निदेश दिया कि सभी अवैध बूचड़खानों को नोटिस दें कि वे अगले 72 घण्टे के अंदर अवैध बूचड़खानें बंद करें अन्यथा उन पर कार्रवाई की जायेगी. पत्र में कहा गया कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके अधिकार क्षेत्र में कोई भी अवैध बूचड़खाने न चलें. साथ ही सभी पुलिस थाने अपने क्षेत्र में चल रहे अवैध बूचड़खानों को बंद करें.

उन्होंने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी नोडल पदाधिकारी होंगे तथा वे इस आदेश का पालन हो रहा है या नहीं इसे सुनिश्चित करने के लिए इसकी लगातार मॉनिटरिंग करेंगे. राज्य सरकार ने यह भी आदेश दिया है कि वैध बूचडखानें भी सरकार के पशुपालन, स्वास्थ्य विभाग एवं निगम निकाय द्वारा जारी किये गये नियमों एवं शर्तों के मुताबिक चले, इसे सुनिश्चित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >