Ranchi में एम्स की तर्ज पर खुलेगा आयुष अस्पताल, 900 करोड़ की परियोजना का डीपीआर तैयार

रांची में एम्स की तर्ज पर एक बड़ा आयुष अस्पताल खुलने जा रहा है, जिसके लिए 900 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गई है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस बड़ी घोषणा के साथ आयुष चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान का भी भरोसा दिया है.

Ayush Hospital: रांची में एम्स की तर्ज पर आयुष अस्पताल खोला जाएगा. इसके लिए 900 करोड़ रुपए की परियोजना तैयार कर डीपीआर बनाया गया है. और आयुष मंत्रालय, दिल्ली को भेज दिया गया है. यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने रविवार को वन भवन के पलाश सभागार में आयोजित प्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन में दी. वे सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे.

आयुष चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आयुष चिकित्सकों की जो भी समस्याएं हैं, उनका समाधान किया जाएगा. इस संबंध में जल्द ही आयुष चिकित्सकों के एक प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया जाएगा. अधिकारियों की मौजूदगी में प्रतिनिधिमंडल के साथ उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

मंत्री को सौंपा सात सूत्री मांग पत्र

सम्मेलन के दौरान महामंत्री डॉ उमेश्वर शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री को आयुष चिकित्सकों से जुड़ी सात सूत्री मांगों का पत्र सौंपा. इस दौरान वक्ताओं ने आयुर्वेद चिकित्सा से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी बातें रखी. सम्मेलन में सुदामा प्रसाद, जेवियर सामाजिक संस्थान के प्रोफेसर डॉ अनंत कुमार, आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय बिहार के विभागाध्यक्ष डॉ प्रभात कुमार द्विवेदी, डॉ गौरव सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे. मौके पर स्वास्थ्य मंत्री समेत अन्य अतिथियों ने स्मारिका का विमोचन भी किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ जगन्नाथ त्रिपाठी ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >