साधु मैदान में पार्किंग के लिए 1.77 करोड़ जारी

रांची : कोकर स्थित साधु मैदान में मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण के लिए सोमवार को नगर विकास विभाग ने रांची नगर निगम को 1.77 करोड़ की राशि उपलब्ध करा दी है. योजना की कुल लागत की यह पहली किस्त है. इस राशि से जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा. जमीन अधिग्रहण कर यहां पार्किंग बनाने […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 22, 2016 8:20 AM
रांची : कोकर स्थित साधु मैदान में मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण के लिए सोमवार को नगर विकास विभाग ने रांची नगर निगम को 1.77 करोड़ की राशि उपलब्ध करा दी है. योजना की कुल लागत की यह पहली किस्त है. इस राशि से जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा. जमीन अधिग्रहण कर यहां पार्किंग बनाने के लिए रांची नगर निगम ने नगर विकास विभाग से 6.27 करोड़ रुपये की मांग की थी.
राशि जारी करने के साथ ही विभाग ने यह निर्देश दिया है कि इस भूमि का विधिवत क्रय किया जायेगा. अगर इसके क्रय में किसी प्रकार की बाधा पहुंचती है, तो इस जमीन का अधिग्रहण झारखंड उचित क्षतिपूर्ति एवं पारदर्शी भूमि अधिग्रहण पुनर्वास एवं पुनर्बंदोबस्ती अधिनियम 2013 के आलोक में किया जायेगा.
मार्केट निर्माण के लिए पूर्व में दिया 4.50 करोड़ : रांची नगर निगम से प्राप्त प्रस्ताव के आलोक में नगर विकास विभाग ने यहां पांच एकड़ भूखंड में सब्जी मार्केट का निर्माण किये जाने को लेकर पूर्व में ही रांची नगर निगम को 4.50 करोड़ की राशि उपलब्ध करा दी थी.