75th Independence Day : झारखंड में शान से लहरा तिरंगा, रोजगार पर क्या बोले वित्त मंत्री Rameshwar Oraon

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान, राज्यपाल रमेश बैस ने उपराजधानी दुमका, जमशेदपुर के गोपाल मैदान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने लोहरदगा में झंडोतोलन किया और लोगों को संबोधित किया.

Happy Independence Day 2021, लातेहार/लोहरदगा/जमशेदपुर न्यूज (चंद्रप्रकाश सिंह/गोपी कुंवर/मनीष सिन्हा) : झारखंड के लातेहार, लोहरदगा एवं जमशेदपुर समेत सभी 24 जिलों में आज रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया गया. सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान, जबकि राज्यपाल रमेश बैस ने दुमका ने ध्वजारोहण किया. झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने लोहरदगा में कहा कि राज्य प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है. अब बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है.

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने आज रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया और वीरता के लिए 33 पुलिस पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया. राज्यपाल रमेश बैस ने राज्य की उपराजधानी दुमका में तिरंगा फहराया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मतभेद भुलाकर एकजुटता से राज्य विकसित हो सकता है. सबके चेहरे पर मुस्कान आ सकती है. जमशेदपुर के गोपाल मैदान में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने झंडोतोलन किया.

Also Read: 75th Independence Day :झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने किया झंडोत्तोलन, बोले-समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास

झारखंड के लोहरदगा जिले में स्वतंत्रता दिवस उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया. मुख्य समारोह लोहरदगा के बलदेव साहु कॉलेज स्टेडियम में आयोजित किया गया. इसमें राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि राज्य प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है. अब बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है. इसी दिशा में सोना सोबरन धोती साड़ी योजना का शुभारंभ किया गया है.

Also Read: 75th Independence Day : दुमका में ध्वजारोहण कर जनजातीय विश्वविद्यालय पर क्या बोले राज्यपाल Ramesh Bais

वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि लोहरदगा जिला विकास के पथ पर अग्रसर है और यहां विकास योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से किया जा रहा है. मौके पर अधिकारी एवं आम लोग मौजूद थे. लोहरदगा जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में भी आन, बान और शान से तिरंगा लहराया गया.

Also Read: झारखंड की यादों में क्रांतिकारियों की निशानियां, इन चार जगहों से 15 अगस्त का खास कनेक्शन पता है?

लातेहार जिले में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपायुक्त अबु इमरान ने खेल स्टेडियम में ध्वजारोहण किया. 75वें स्वतंत्रता दिवस पर रांची समाहरणालय परिसर में उपायुक्त छवि रंजन ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र झा, सिटी एसपी सौरभ, उप विकास आयुक्त विशाल सागर, अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर दीपक दुबे एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >