Ranchi News : किड्स मॉडल के नाम पर 6.75 लाख की ठगी

साइबर ठगी

रांची. बच्चों के कपड़े के ब्रांड प्रमोशन के लिए किड्स मॉडल के नाम पर रातू थाना के बज्रपुर निवासी नीतू कुमारी से साइबर अपराधियों ने 6.75 लाख की ठगी कर ली. इस संबध में नीतू कुमारी ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि उन्होंने फेसबुक पर बच्चों के कपड़े के ब्रांड प्रमोशन के लिए किड्स मॉडल की आवश्यकता का विज्ञापन देखा. उसमें रुचि लेने पर एक टेलीग्राम आइडी देकर बताया गया कि रोज 23 टास्क पूरा करके 100 प्वाइंट बनाना है. उसके बाद किड्स मॉडल के लिए कॉन्ट्रेक्ट साइन हो जायेगा. बाद में उन्हें फेसबुक पर लिंक भेजा गया, जिसमें कपड़े की ब्रांड का पेज लाइक करना था. इसके बाद पांच टास्क में निवेश करने को कहा गया. पहली बार 2000 निवेश करने पर 2800 रुपये मिले. उसके बाद ठगी का दौर शुरू हुआ. दो बार पांच-पांच हजार बाद में 16000 निवेश कराया गया. इसके बाद साइबर ठगाें ने अलग-अलग खाता में 3.20 लाख रुपये लिये. उसके बाद खाता फ्रीज कर दिया. फिर खाता अनफ्रिज करने के नाम पर 2.85 लाख जमा करने को कहा. फिर बताया कि आप 6.06 लाख रुपये निकाल सकती हैं. लेकिन जब रुपये निकालने गयी, तो केवल पांच हजार ही निकला. कहा गया कि वह खाता फ्रीज हो गया है. खाता अनफ्रीज करने के नाम पर तीन लाख और मांगे गये. कहा गया कि आपका क्रेडिट स्कोर -77 हो गया है, क्रेडिट स्कोर 100 हो जायेगा, तो सारा रुपया निकल जायेगा. इसके बाद ठगी का एहसास हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >