दीपावली के पहले बदलेंगे ग्रामीण इलाके में 55 खराब ट्रांसफाॅर्मर

दीपावली के पहले बदलेंगे खराब पड़े ट्रांसफाॅर्मर

रांची : दीपावली और छठ को देखते हुए शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल तय किया गया है. ग्रामीण इलाकों में भी खराब ट्रासंफाॅर्मरों की गिनती की गयी है. राजधानी के बाहरी इलाकों में 55 ट्रांसफाॅर्मरों में खराबी की बात सामने आयी है. इन इलाकों से लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं. अब बिजली वितरण निगम ने ट्रांसफाॅर्मर बैंक बना कर दीपावली से पहले खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलने की तैयारी की है.

एसडीओ स्तर के अधिकारियों से प्लानिंग तैयार करा कर काम शुरू करा दिया गया है. इसमें ज्यादातर कम क्षमतावाले 63 और 100 केवीए के वितरण ट्रांसफाॅर्मर हैं. ज्यादातर पुराने हो चुके ट्रांसफॉर्मर को ही बदला जा रहा है, ताकि ज्यादा लोड पड़ने पर वे जले नहीं. मालूम हो कि दुर्गा पूजा पर 23 अक्तूबर तक 68 डीटीआर को बदला गया था.

अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर तैयार रखे जायेंगे : बिजली का फॉल्ट आते ही स्पॉट पर रिजर्व ट्रांसफाॅर्मर भेज कर बिजली आपूर्ति बहाल करायी जायेगी. खासतौर पर धनतेरस और दीपावली पर बाजार में अंधेरा न हो, इसके लिए अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर तैयार रखे जायेंगे. त्योहारी सीजन को देखते हुए प्लानिंग बना कर टीमों को अलर्ट कर दिया गया है. मांडर, इटकी, बेड़ो, बुंडू, ओरमांझी, टाटीसिल्वे और तोरपा से लगे गांव में अगर ट्रांसफाॅर्मर फूंका या खराब हुआ, तो उसे तत्काल बदल दिया जायेगा.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >