चार ट्रकों से 500 लीटर डीजल की चोरी

पुलिस कर रही है छानबीन

अनगड़ा. हेसल टोल प्लाजा के समीप रविवार की रात चार ट्रकों से 500 लीटर डीजल की चोरी हो गयी. बताया जाता है कि राजस्थान व बंगाल जा रहे ट्रक चालकों ने रविवार की रात टोल प्लाजा के समीप गाड़ी खड़ी की और खाना बनाकर खाने के बाद सो गये. इसी बीच ट्रकों की टंकियों से 500 लीटर से अधिक डीजल की चोरी हो गयी. अनगड़ा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. थाना प्रभारी चमरा मिंज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >