व्यवसायी को गोली मारी
रांची. नगड़ी निवासी व्यवसायी अजय पाठक (28 वर्ष) को बाइक पर आये दो अपराधियों ने रविवार की रात करीब नौ बजे कटहल मोड़ व ललगुटुवा के समीप गोली मार दी. गोली व्यवसायी की पीठ पर लगी है. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अजय को पहले रिंची अस्पताल में भरती कराया. गंभीर स्थिति […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
April 20, 2015 6:27 AM
रांची. नगड़ी निवासी व्यवसायी अजय पाठक (28 वर्ष) को बाइक पर आये दो अपराधियों ने रविवार की रात करीब नौ बजे कटहल मोड़ व ललगुटुवा के समीप गोली मार दी. गोली व्यवसायी की पीठ पर लगी है. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अजय को पहले रिंची अस्पताल में भरती कराया. गंभीर स्थिति को देखते हुए अजय को रिम्स रेफर कर दिया गया है.
...
गौरतलब है कि दो महीने पहले अजय पाठक का अपहरण किया गया था. हालांकि पुलिस की तत्परता से उन्हें मुक्त कराया लिया गया था.
जानकारी के मुताबिक कटहल मोड़ के समीप इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालक अजय पाठक दुकान बंद कर अपने भाई प्रियेश पाठक के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. इसी समय पीछे से बाइक पर दो अपराधी आये और उन्हें गोली मार दी. किसी प्रकार उन्होंने बाइक संभाली. घायल अजय के भाई ने नगड़ी पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची.
ये भी पढ़ें...
January 17, 2026 6:53 PM
January 17, 2026 4:00 PM
January 17, 2026 11:22 AM
January 17, 2026 2:15 PM
January 17, 2026 9:07 AM
January 17, 2026 1:07 AM
January 17, 2026 12:35 AM
January 17, 2026 12:23 AM
January 17, 2026 12:13 AM
January 17, 2026 12:04 AM
