शहीद निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस आज, पतरातू में पार्क का होगा उद्घाटन

झारखंड आंदोलन के अमर शहीद निर्मल महतो को आज उनके 39वें शहादत दिवस पर श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा। पतरातू में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें शहीद निर्मल महतो पार्क का उद्घाटन भी शामिल है।

रांची (पतरातू): झारखंड आंदोलन के अमर शहीद निर्मल महतो का 39वां शहादत दिवस आज शनिवार को पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर पतरातू के पीटीपीएस स्थित शहीद निर्मल महतो चौक में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। साथ ही आज शहीद निर्मल महतो पार्क का उद्घाटन भी किया जाएगा.

कार्यक्रम में रहेंगे कई गणमान्य लोग

आज आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार सहगल, सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम अग्रवाल एवं जिला पार्षद राजाराम प्रजापति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

निर्मल महतो का बलिदान झारखंड आंदोलन की नींव है

कार्यक्रम के आयोजक सह अध्यक्ष किशोर कुमार महतो ने बताया कि इस दिन शहीद निर्मल महतो की शहादत को नमन करने के साथ-साथ झारखंड आंदोलन में उनके योगदान और संघर्ष को याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद निर्मल महतो का बलिदान झारखंड आंदोलन की नींव है और उनकी शहादत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

ये भी पढ़ें: शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि देने जमशेदपुर पहुंचे सीएम हेमंत, बोले- 29 को अगले 4 साल के विकास का दिखायेंगे रोडमैप

ये भी पढ़ें: कांके डैम खतरे के निशान के करीब, कभी भी खुल सकता है रूक्का का रेडियल गेट

निर्मल महतो पार्क का होगा उद्घाटन

इस मौके पर पीटीपीएस क्षेत्र में नव निर्मित शहीद निर्मल महतो पार्क का भी उद्घाटन किया जाएगा। पार्क का निर्माण क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग थी। पार्क के बनने से स्थानीय लोगों को बैठने और शहीद को नमन करने के लिए एक सम्मानजनक स्थान मिलेगा। किशोर कुमार महतो ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं आम लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करें।


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शेखर सुमन

शेखर सुमन एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वे झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को कवर करते हैं.

प्रभात खबर से पहले शेखर सुमन ने करीब डेढ़ वर्ष तक झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल ‘सार भारत’ में रिपोर्टर के रूप में कार्य किया. इस दौरान उन्होंने राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक विषयों के साथ-साथ अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों की रिपोर्टिंग की.

शैक्षणिक रूप से शेखर सुमन ने संत जेवियर्स कॉलेज, रांची से अकाउंट्स में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से कॉमर्स में मास्टर्स और रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की.

पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि राजनीति, सामाजिक मुद्दों और अपराध से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग में है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >