चोरी का 30 बोरा कोयला जब्त, पुलिस को सौंपा

सीआईएसएफ जवानों ने रविवार को कोयला चोरी के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया

डकरा. सीआईएसएफ जवानों ने रविवार को कोयला चोरी के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया, जिसमें चोरी का 30 बोरा कोयला, तीन साइकिल सहित कोयला निकालने में उपयोग किया जाने वाले कई सामान बरामद किये. इस संबंध में सुरक्षा अधिकारी नितीश कुमार झा ने बताया कि केडीएच कोयला खदान के आसपास प्रतिदिन हो रही कोयला चोरी की शिकायत के आलोक में यह कार्रवाई कीर्यीई है. बरामद सामान खलारी पुलिस को सौंप दिया गया है और इस संबंध में एक लिखित शिकायत दर्ज करायी गई है. सुरक्षा अधिकारी नितीश कुमार झा ने बताया कि कोयला चोरी के खिलाफ आगे भी जा रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >