सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 3 लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी, 50 को नोटिस

3 fir registered by ranchi police for posting objectionable and malicious info रांची : झारखंड में पुलिस की टीम को सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक पोस्ट देखने को मिले हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. समाज में विद्वेष और दुर्भावना फैलाने वाले ऐसे पोस्ट करने वाले तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. 50 अन्य लोगों को नोटिस जारी किया गया है.

रांची : झारखंड में पुलिस की टीम को सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक पोस्ट देखने को मिले हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. समाज में विद्वेष और दुर्भावना फैलाने वाले ऐसे पोस्ट करने वाले तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. 50 अन्य लोगों को नोटिस जारी किया गया है.

Also Read: Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: हिंदपीढ़ी में सैनीटाइज करने गये नगर निगम के टैंकर ड्राइवर को लोगों ने पीटा

यह कार्रवाई राजधानी रांची की पुलिस ने की है. पुलिस ने कहा है कि ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ लोग घृणा फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ इंडियन पीनल कोड, आइटी एक्ट और एपिडेमिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी.

पुलिस के मुताबिक, समाज में विद्वेष फैलाने वाले ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है. ऐसे मैसेज पोस्ट करने वाले तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. 50 लोगों को नोटिस जारी किया गया है. यदि उनके जवाब संतोषजनक नहीं मिले, तो उनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जायेगी और कानून की धाराओं के मुताबिक कार्रवाई होगी.

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस महामारी से निबटने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है. इस दौरान कुछ लोग गलत सूचनाएं प्रसारित कर रहे हैं. इसके जरिये लोगों को भ्रमित किया जा रहा है. कुछ लोगों को दूसरे धर्म के लोगों के प्रति उकसाने की भी कोशिश हो रही है. पुलिस को ट्विटर पर ऐसे ढेर सारे मैसेज मिले हैं.

Also Read: Coronavirus Pandemic: कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आये बोकारो के एक ही परिवार के तीन लोगों को पुलिस ने किया क्वारेंटाइन

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. तरह-तरह के मीम्स बन रहे हैं. इसमें कई ऐसे कंटेंट हैं, जो किसी समुदाय विशेष की भावनाओं को आहत करते हैं. और पुलिस ऐसे ही कंटेंट को रोकने में जुटी है.

झारखंड पुलिस ने स्पष्ट कह रखा है कि सोशल मीडिया पर उसकी पैनी नजर है. कोई भी व्यक्ति कोविड-19 से संबंधित किसी भी प्रकार की अप्रामाणिक जानकारी या संदेश या वक्तव्य आदि सोशल मीडिया (फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप्प) आदि में अपलोड या शेयर न करें, जिससे लोगों के आतंकित होने का डर हो. अथवा लोक शांति एवं व्यवस्था भंग होने की संभावना है. पुलिस ने कहा है कि इस गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >