महिला के खाते से साइबर ठगों ने निकाले 3.53 लाख

साइबर अपराधियों ने चान्हो थाना क्षेत्र के चामा गांव निवासी 45 वर्षीय अनुभ तिर्की के यूपीआइ एकाउंट को हैक करके 3,53,739 रुपये निकाल लिये .

रांची. साइबर अपराधियों ने चान्हो थाना क्षेत्र के चामा गांव निवासी 45 वर्षीय अनुभ तिर्की के यूपीआइ एकाउंट को हैक करके 3,53,739 रुपये निकाल लिये . घटना को लेकर महिला ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. महिला ने बताया कि उनके द्वारा अंतिम बार पांच जून को चेक के जरिये एकाउंट से 49,500 रुपये की निकासी की गयी थी. उक्त राशि की निकासी के संबंध में मोबाइल पर मैसेज भी आया था. इसके बाद फिर से सिम चालू कराने पर न कोई मैसेज आया और न ही कॉल आयी. 11 जून को पासबुक अपडेट कराने के बाद पता चला कि मेरे एकाउंट से छह जून से 11 जून तक यूपीआइ के माध्यम से उक्त राशि की निकासी की गयी है.

महिला से वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 1.55 लाख की ठगी

रांची. घर बैठे काम कर रुपये कमाने का प्रलोभन देकर साइबर अपराधियों ने अगरोड़ा निवासी श्रुति शिखा से 1.55 लाख रुपये ठग लिये. घटना को लेकर महिला ने अज्ञात अपराधी के खिलाफ साइबर थाना में केस दर्ज कराया है. महिला ने बताया कि उन्हें पहले एक मोबाइल नंबर से वर्क फ्रॉम होम का संदेश भेजा गया था. इसके बाद प्रलोभन देकर टेलीग्राम ऐप से जोड़ा गया और कहा गया कि आपको होटल और रेस्टोरेंट का रेटिंग बढ़ाने का कार्य करना है. बाद में महिला को कहा गया कि अगर आपको इस कार्य से अधिक पैसा कमाना है तो निवेश करना होगा. इसके बाद महिला से निवेश कराकर ठगी कर ली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >