Transfer-Posting: झारखंड के 2703 सब इंस्पेक्टर का तबादला, जानें क्या है इलेक्शन कनेक्शन

जिन अवर निरीक्षकों (एसआई) का तबादला आदेश जारी किया गया है, वे अविलंब नई जगह पर योगदान करें. इन्हें 10 फरवरी तक पुलिस मुख्यालय को बताने के लिए कहा गया है कि उन्होंने नई जगह पर योगदान दे दिया है.

Jharkhand Police Transfer-Posting|झारखंड सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. 2,703 सब इंस्पेक्टर्स का ट्रांसफर किया गया है. ये सभी सब-इंस्पेक्टर झारखंड के अलग-अलग 24 जिलों में पदस्थापित थे. पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक) के कार्यालय से जारी आदेश में इसकी जानकारी दी गई है.

नई जगह पर योगदान देने का निर्देश

गुरुवार (8 फरवरी) को जारी आदेश में कहा गया है जिन अवर निरीक्षकों (एसआई) का तबादला आदेश जारी किया गया है, वे अविलंब नई जगह पर योगदान करें. इन्हें 10 फरवरी तक पुलिस मुख्यालय को बताने के लिए कहा गया है कि उन्होंने नई जगह पर योगदान दे दिया है. साथ ही यह भी कहा गया है कि सभी एसएसपी और एसपी पुलिस मुख्यालय को बताएंगे कि निर्वाचन आयोग के आदेश का अक्षरश: अनुपालन हुआ है.

Also Read: हेमंत सोरेन सरकार ने की 96 पुलिस पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अमित कुमार बने रांची सदर के डीएसपी

एसएसपी और एसपी सुनिश्चित करें, आदेश का अक्षरश: पालन हुआ

एसएसपी और एसपी को यह सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है कि उनके जिले में पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के तीन वर्ष या उससे अधिक समय से तथा गृह जिला में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर हो गया है. अगर किसी जिले में ऐसा नहीं हुआ है, तो उसकी भी जानकारी पुलिस मुख्यालय को दें, ताकि अपेक्षित कार्रवाई की जा सके.

चुनाव आयोग के निर्देश पर हुई कार्रवाई

पुलिस उप-महानिरीक्षक कार्यालय ने जारी आदेश में कहा है कि ट्रांसफर-पोस्टिंग की यह कार्रवाई निर्वाचन आयोग के निर्देश पर की गई है. भारत निर्वाचन आयोग ने 21 दिसंबर 2023 को एक पत्र भेजा था, जिसके आलोक में 27 दिसंबर 2023 को एक आदेश जारी किया गया. इसके बाद 6 और 7 फरवरी 2024 को राज्य पुलिस स्थापना पर्षद की बैठक हुई.

Also Read: झारखंड: 18 बीडीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, खलारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी बने संतोष कुमार, अधिसूचना जारी

ऐसे सब इंस्पेक्टर्स का हुआ है तबादला

बैठक में पुलिस अवर निरीक्षकों को ट्रांसफर करने का फैसला किया गया. पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय ने बताया है कि चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर एक ही जगह पर तीन साल या उससे अधिक समय से पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >