झारखंड के नये मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शाम को मंत्रिमंडल की पहली बैठक बुलायी
रांची : झारखंड के नये मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज शाम चार बजे अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक बुलायी है जो राज्य सचिवालय में होगी. झारखंड के मंत्रिमंडल सचिव एन एन पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज शाम प्रोजेक्ट भवन स्थित राज्य सचिवालय में अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक आहूत की है. […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
रांची : झारखंड के नये मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज शाम चार बजे अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक बुलायी है जो राज्य सचिवालय में होगी. झारखंड के मंत्रिमंडल सचिव एन एन पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज शाम प्रोजेक्ट भवन स्थित राज्य सचिवालय में अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक आहूत की है.
आज की बैठक में प्रदेश की जनता को चुनावों में विजय दिलाने के लिए धन्यवाद देने के अलावा अनेक अन्य एजेंडे भी शामिल हैं. इससे पहले आज मुख्यमंत्री दास के अलावा चार अन्य मंत्रियों को राज्यपाल डा सैयद अहमद ने यहां बिरसा मुंडा फुटबाल स्टेडियम में शपथ दिलायी.
आज दास के अलावा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भाजपा के सीपी सिंह, पिछली सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दुमका से पराजित करने वाली भाजपा की लुईस मरांडी, वरिष्ठ आदिवासी भाजपा नेता नीलकंठ सिंह मुंडा और गठबंधन सहयोगी आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी को राज्यपाल ने यहां पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी.