सांसद खेल महोत्सव में 24 टीमों ने लिया हिस्सा

सिल्ली एस्ट्रोटर्फ फुटबॉल स्टेडियम में विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के तहत एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

सिल्ली. सिल्ली एस्ट्रोटर्फ फुटबॉल स्टेडियम में विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के तहत एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में सिल्ली विधानसभा के सीनियर एवं जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग के कुल 24 टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता के फाइनल में बालक सिनीयर वर्ग में सोनाहातू को हराकर लांधुपडीह एफसी विजेता बना, वहीं बालक जूनियर वर्ग में एसभीएफसी सिल्ली को हरा कर सताकी एफसी विजेता बना. बालिका जूनियर वर्ग में रांगामाटी एफसी को हराकर एसभीएफसी सिल्ली विजेता बना. सभी प्रतिभागी खिलाड़ीयों को प्रशस्ति पत्र, जूट का बैग व टी शर्ट देकर सम्मानित किया गया. इससे पूर्व मुख्य अतिथि रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष विनय महतो धीरज, राजेंद्र प्रसाद साय, मंडल अध्यक्ष अम्बुजा रजक भगीरथ महतो, मेघनाथ महतो, पदलोचन महतो, खगेश कुमार, रघुवीर महतो, ललित प्रसाद, विश्वनाथ महतो, सृष्टिधर प्रजापति, रमेंद्र कुमार, संटी सिंह, राजीव वर्मा, राहुल आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. विनय महतो धीरज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और रक्षा राज्य मंत्री व सांसद संजय सेठ के मार्गदर्शन में एवं झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन के सहयोग से फुटबॉल उत्सव का आयोजन किया गया. प्रतियोगता के फाइनल के विजेता एवं उपविजेता टीम आगामी 21 से 25 दिसंबर तक रांची में आयोजित ग्रैंड फाइनल प्रतियोगिता में शामिल होंगी. वहीं विनय महतो धीरज ने कहा कि यह प्रतियोगिता सिर्फ खेल भावना नहीं, बल्कि महोत्सव के भाव से आयोजित की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक युवा इसमें अपनी सहभागिता दे सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >