झारखंड : झरिया में दिखा आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का समर्थक

झरिया : इसे आप बेबकूफाना हरकत कहें या फिर भूल सोमवार की रात झरिया थाना चेक पोस्ट के समीप मुहर्रम के जुलूस में आइएसआइएस पाकिस्तान की टी-शर्ट पहने एक युवक दिखा. टी-शर्ट पर आइएसआइएस पाकिस्तान लिखा हुआ था और साथ ही चांद के ऊपर तारा का निशान भी बना है. इस संबंध में झरिया थानेदार […]

झरिया : इसे आप बेबकूफाना हरकत कहें या फिर भूल सोमवार की रात झरिया थाना चेक पोस्ट के समीप मुहर्रम के जुलूस में आइएसआइएस पाकिस्तान की टी-शर्ट पहने एक युवक दिखा. टी-शर्ट पर आइएसआइएस पाकिस्तान लिखा हुआ था और साथ ही चांद के ऊपर तारा का निशान भी बना है.
इस संबंध में झरिया थानेदार सह इंस्पेक्टर विष्णु रजक ने कहा है कि ऐसे लोगों पर जांच के बाद कार्रवाई होगी. उल्‍लेखनीय है कि आइएसआइएस एक खतरनाक आतंकी संगठन है जिसने सिरिया में बहुत से निर्दोषों व मासूम लोगों की हत्‍या की है. इस आतंकी संगठन के खिलाफ अब वहां की इस्‍लाम को मानने वाली महिलाएं भी उठ खड़ी हुई है और एक आर्मी बना ली है.
इसकी एक वीर योद्धा रेहाना के आतंकियों द्वारा पिछले दिनों सिर कलम करने की खबर विश्‍व मीडिया में आयी. कहा जाता है कि रेहाना ने सौ से ज्‍यादा आइएसआइएस आतंकियों को मारा था. इस सच के बावजूद आइएसआइएस नाम लिखा टी-शर्ट पहनाना चौंकाने वाली शर्मनाक घटना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >