दुकान आवंटन नहीं होने पर होगा आंदोलन

मेदिनीनगर.लेस्लीगंज के पुराने दुकानदारों को नजरअंदाज कर पांकी के जनप्रतिनिधि अपने लोगों को दुकान का आवंटन करना चाहते हैं. लेकिन उनके मंसूबों को मोरचा कामयाब नहीं होने देगा. अगर पुराने दुकानदारों को दुकान आवंटन नहीं हुआ, तो मोरचा आंदोलन करेगा. उक्त बातें झारखंड संघर्ष मोरचा के अध्यक्ष डॉ शशिभूषण मेहता ने प्रेस बयान में कही. […]

मेदिनीनगर.लेस्लीगंज के पुराने दुकानदारों को नजरअंदाज कर पांकी के जनप्रतिनिधि अपने लोगों को दुकान का आवंटन करना चाहते हैं. लेकिन उनके मंसूबों को मोरचा कामयाब नहीं होने देगा. अगर पुराने दुकानदारों को दुकान आवंटन नहीं हुआ, तो मोरचा आंदोलन करेगा. उक्त बातें झारखंड संघर्ष मोरचा के अध्यक्ष डॉ शशिभूषण मेहता ने प्रेस बयान में कही. डॉ मेहता ने कहा कि पिछले वर्ष दीपावली में दुकानदारों का दुकान अतिक्रमण में टूट गया था. उस समय मोरचा ने धरना दिया था. इसके बाद दुकान निर्माण कार्य को लेकर पांकी विधायक ने शिलान्यास किया था. लेकिन उसमें अभी तक एक भी दुकानों का निर्माण क्यों नहीं हुआ. हालांकि जिला परिषद ने कुछ दुकानों का निर्माण कराया था. लेकिन उस पर लोगों की नजर लगी हुई है. मोरचा इस मामले को लेकर लगातार आंदोलन कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >