दर्स डे पर आत्मनम फाउंडेशन ने महिलाओं व बच्चों के लिए ”एनीमिया निवारण एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर” लगाया.
अनगड़ा.
मदर्स डे पर आत्मनम फाउंडेशन ने महिलाओं व बच्चों के लिए ””एनीमिया निवारण एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर”” लगाया. जिसमें करीब 150 महिलाओं की नि:शुल्क रक्त जांच कर उन्हें आयरन, फोलिक एसिड व विटामिन आदि की दवाइयां दी गयी. साथ ही पौष्टिक आहार के प्रति भी जागरूक किया गया. हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ कुशाग्र महनसरिया ने बताया कि खून की कमी से हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. डॉ ओपी महनसरिया ने कुपोषण पर चर्चा की. कहा कि हरी सब्जियां व काले खाद्यान्न का सेवन प्रचुर मात्रा में करें. वहीं डॉ शालिनी भारद्वाज ने बचाव के लिए दैनिक आहार में हरी साग-सब्जियों व दाल को शामिल करने की सलाह दी. बताया गया कि कि झारखंड में 65-70% महिलाओं व बच्चों में एनीमिया की शिकायत पायी जाती है. इस दौरान समाजसेवा के लिए बसंत पाहन, कमलनाथ मुंडा व दिलीप बेदिया को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में फाउंडेशन के सचिव सुनील गुप्ता, मनोज मारू, राजीव कुमार, प्रशांतो मुखर्जी आदि उपस्थित थे.मदर्स डे पर आत्मनम फाउंडेशन का स्वास्थ्य शिविर
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.