प्रखंड अंतर्गत सिरका नयाटोली स्थित श्रीश्री बजरंगबली मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को 14वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास मनाया गया. पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कुंड में आहूति दी गयी. कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया. कहा कि ईश्वर के प्रति अटूट आस्था और विश्वास ही मनुष्य के मन के समस्त विकारों को दूर करने में सक्षम है. धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन से न केवल वातावरण पवित्र होता है, बल्कि हमारे अंतर्मन का भी शुद्धिकरण होता है. अनुष्ठान के समापन के पर भंडारा किया गया. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम में भाजपा के जैलेंद्र कुमार, रौशन मुंडा, सावित्री देवी, साहेबराम महतो, जगेश्वर महतो, राजेश सिंह, आशेश्वर मुंडा, धर्मनाथ महतो, धर्मेंद्र सिंह, फलींद्र महतो, मदनलाल महतो, कर्मलाल महतो, लखी सिंह, सुखराम सिंह, पंकज सिंह, दिलीप महतो, ब्रजेश सिंह, कमलू महतो, राजेंद्र महतो, नेवालाल महतो, जगनू महतो, दिनेश्वर महतो आदि मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.