रांची : हर जिले में बनेगा जैविक उत्पाद प्रमाणन केंद्र

रांची : कृषि विभाग के मंत्री बादल ने हर जिले में जैविक उत्पाद प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) केंद्र खोलने के लिए काम करने का निर्देश दिया है. हर जिले में जैविक उत्पाद प्रमाणन केंद्र खोले जाने से किसानों के उत्पाद को उचित कीमत मिल पायेगी. ऐसा विभाग और मंत्री का मानना है. राज्य में करीब 50 हजार […]

रांची : कृषि विभाग के मंत्री बादल ने हर जिले में जैविक उत्पाद प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) केंद्र खोलने के लिए काम करने का निर्देश दिया है. हर जिले में जैविक उत्पाद प्रमाणन केंद्र खोले जाने से किसानों के उत्पाद को उचित कीमत मिल पायेगी. ऐसा विभाग और मंत्री का मानना है. राज्य में करीब 50 हजार हेक्टेयर में जैविक खेती होती है. 14 जिलों में किसान जैविक खेती कर रहे हैं. राज्य में 250 क्लस्टर बना कर जैविक खेती करायी जा रही है. इससे अब तक 40 हजार से अधिक किसान जुड़े हुए हैं.
मंत्री बादल का कहना है कि राज्य में कई ऐसे उत्पाद हैं, जो स्वाभाविक रूप से जैविक उत्पाद हैं. इसमें कटहल महत्वपूर्ण हैं. इसको बढ़ावा देने पर अच्छी कीमत मिलेगी. राज्य में जैविक उत्पाद की काफी संभावना है. यहां के किसानों को मार्केट उपलब्ध कराने के लिए इस तरह के प्रयास जरूरी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >