रांची में राहत, लेकिन झारखंड के कई शहरों में बढ़ रही गर्मी, कल से फिर हो सकती है बारिश

रांची : राजधानी रांची में अभी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है, जिससे रात में और सुबह में ठंड का एहसास हो रहा है. लेकिन राज्य के कुछ इलाकों में अभी से अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा होने लगा है. अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. इसमें जमशेदपुर और बोकारो जैसे शहर शामिल […]

रांची : राजधानी रांची में अभी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है, जिससे रात में और सुबह में ठंड का एहसास हो रहा है. लेकिन राज्य के कुछ इलाकों में अभी से अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा होने लगा है. अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. इसमें जमशेदपुर और बोकारो जैसे शहर शामिल हैं. जमशेदपुर में 16 फरवरी को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से करीब सात डिग्री सेल्सियस अधिक था.
यही स्थिति बोकारो में भी है. 17 फरवरी को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक (27.4) डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया. बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस अधिक तथा न्यूनतम तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस कम (9.9 डिग्री सेल्सियस) रिकॉर्ड किया गया.
भारत सरकार के मौसम विभाग ने जो रिपोर्ट जारी की है, उसमें सेंट्रल और इस्ट इंडिया में भी सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान किया गया है. झारखंड में भी गर्मी का स्पेल लंबा हो सकता है. तापमान सामान्य से एक से आधा डिग्री सेसि तक अधिक हो सकता है.
एसडी कोटाल, निदेशक, मौसम केंद्र रांची
कल से फिर हो सकती है बारिश
रांची : मौसम विभाग ने 21 फरवरी से बारिश का अनुमान लगाया है. विभाग के अनुसार, 25 फरवरी तक राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है. विभाग ने 22 और 23 फरवरी को लेकर येलो एलर्ट जारी किया है.
इससे राज्य के मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़) तथा उत्तरी भाग (पलामू व आसपास) में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है. कहीं-कहीं 15 से लेकर 64 मिमी तक बारिश हो सकती है. शेष जिलों में कहीं-कहीं हल्का और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. बारिश होने के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >