रांची़ क्राइम ब्रांच के पूर्व इंस्पेक्टर नलिनी कांत (71) का निधन रविवार को हो गया़ वे कोलकाता के अारएन टैगोर अस्पताल में भर्ती थे. अंतिम संस्कार उनके पैतृक आवास सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ के देवलटांड़ में 17 फरवरी काे किया जायेगा़
वे अपने पीछे पत्नी बेला देवी, दो पुत्र दीपक कुमार व डॉ मुकुल कुमार और एक पुत्री रीना कुमारी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये है़ं दीपक कुमार कैनरा बैंक में मैनेजर व डॉ मुकुल कुमार पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर है़ं नलिनी कांत वर्ष 2008 में क्राइम ब्रांच रांची से सेवानिवृत्त हुए थे़ वे लालपुर, सुखदेवनगर, रातू, कांके, खूंटी सहित कई थाना में प्रभारी रह चुके थे़
