रांची : रिटायर्ड फौजी को पीटा एक युवक पकड़ा गया

रांची : सदर थाना क्षेत्र के धर्मकांटा के समीप रविवार की रात दुर्घटना के बाद कार सवार रिटायर्ड फौजी रूपम कुमार ठाकुर को लोगों ने पीटकर घायल कर दिया. दुर्घटना में बाइक सवार तिरिल निवासी अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया. वहीं, दूसरी ओर अनिल के […]

रांची : सदर थाना क्षेत्र के धर्मकांटा के समीप रविवार की रात दुर्घटना के बाद कार सवार रिटायर्ड फौजी रूपम कुमार ठाकुर को लोगों ने पीटकर घायल कर दिया. दुर्घटना में बाइक सवार तिरिल निवासी अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया.
वहीं, दूसरी ओर अनिल के साथ बाइक पर सवार आनंद कुमार नामक युवक को पुलिस ने फौजी के साथ मारपीट के आरोप में हिरासत में ले लिया है. रूपम ने बताया कि वह वर्तमान में खेलगांव स्थित ओरियेंट क्राफ्ट कंपनी में सिक्यूरिटी ऑफिसर हैं. वह धर्मकांटा के समीप इंडिकेटर जलाकर सड़क की दूसरी ओर कार को मोड़ रहे थे. इसी दौरान उनकी कार में बाइक चालक ने टक्कर मार दी.
घटना के बाद उन्होंने कार रोक दी. इसके बाद बाइक पर पीछे बैठे युवक सहित आस-पास के लोगों ने उन्हें घेर लिया. कार का दरवाजा खोलकर बाहर निकाला और मारपीट की. मारपीट के कारण वहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. इसी बीच पुलिस पहुंची और मुझे बचाया. दूसरी ओर आनंद कुमार का कहना है कि वह मारपीट के दौरान रूपम को बचा रहा था, लेकिन उसे भी आरोपी समझ लिया गया. खबर लिखे जाने तक मामले में किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं करायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >