रांची : मांगों को लेकर सीएम से मिलेंगे राजस्वकर्मी

रांची : झारखंड राजस्व उप निरीक्षक संघ की बैठक रविवार को अमर किशोर प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. यह निर्णय लिया गया कि लंबित मांगों को लेकर अब मुख्यमंत्री से मुलाकात की जायेगी. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछली सरकार में मांगों को लेकर दो-दो बार हड़ताल की गयी थी, लेकिन उनकी कई […]

रांची : झारखंड राजस्व उप निरीक्षक संघ की बैठक रविवार को अमर किशोर प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. यह निर्णय लिया गया कि लंबित मांगों को लेकर अब मुख्यमंत्री से मुलाकात की जायेगी. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछली सरकार में मांगों को लेकर दो-दो बार हड़ताल की गयी थी, लेकिन उनकी कई मांगें लंबित रह गयी. ऐसे में सरकार से मांगों की पूर्ति के लिए पहल की जायेगी. एक मार्च को दुमका, 15 मार्च को बोकारो, 29 मार्च को लोहरदगा, पांच अप्रैल को गोड्डा व 19 अप्रैल को गिरिडीह में बैठक आयोजित की गयी है. बैठक में रवींद्र शुक्ला को संघ का संयुक्त सचिव बनाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >