Valentine''s Week 2020 : रोमांटिक अंदाज में लालू ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा, लिखा- तेरे दर पर सनम चले आये...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने वैलेंटाइन्स वीक में रोमांटिक नजर आये. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक गाना साझा करते हुए मुख्यमंत्री को निशाने पर लेते हुए हमला बोला है. मुख्यमंत्री की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने साल 1993 में आयी बॉलीवुड फिल्म ‘फिर तेरी कहानी याद […]

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने वैलेंटाइन्स वीक में रोमांटिक नजर आये. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक गाना साझा करते हुए मुख्यमंत्री को निशाने पर लेते हुए हमला बोला है. मुख्यमंत्री की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने साल 1993 में आयी बॉलीवुड फिल्म ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ का गीत ‘तेरे दर पर सनम चले आये…’ लिखा है. मालूम हो कि इस चर्चित गाने को कुमार सानू ने अपनी आवाज दी है.

मालूम हो कि संघ के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने मंगलवार को किया था. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दीन दयाल उपाध्याय को नमन कर रहे हैं. इस तस्वीर को लालू यादव ने ट्विटर पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री को निशाने पर लेते हुए तंज कसा है. लालू ने ट्वीट में गाने के बोल की बीच-बीच की पंक्तियां ली है. साथ ही बीच की दो पंक्तियों में तंज कसा है. लिखा है ‘ले के संघमुक्त भारत का भरम चले आये, ले के अपना भरम स्वयं चले आये.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >