रांची : देश में सकारात्मकता की शुरुआत : सीएम हेमंत सोरेन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दिल्ली की जनता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रचंड बहुमत से जीत दिलायी है. मैं श्री अरविंद केजरीवाल को मुबारकबाद, बधाई और अपनी शुभकामनाएं देता हूं. मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सकारात्मक राजनीति की शुरुआत हो चुकी है. जिस प्रकार मुख्यमंत्री केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा में […]

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दिल्ली की जनता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रचंड बहुमत से जीत दिलायी है. मैं श्री अरविंद केजरीवाल को मुबारकबाद, बधाई और अपनी शुभकामनाएं देता हूं. मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सकारात्मक राजनीति की शुरुआत हो चुकी है.
जिस प्रकार मुख्यमंत्री केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा में सफलता मिली है, यह प्रदर्शित करता है कि सकारात्मक रूप से जनहित में काम करने पर किसी भी सरकार को जनता का प्यार और समर्थन मिलता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि काम करने का परिणाम जनता सूद समेत वापस करती है. श्री सोरेन ने कहा कि अब देश में धर्म, समुदाय, जात-पात और झूठ और की राजनीति नहीं चलेगी. अब देश में सकारात्मक राजनीति की शुरुआत हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >