बुढ़मू : बैंक में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास

बुढ़मू : यूको बैंक ठाकुरगांव शाखा में रविवार की रात चोरी का प्रयास किया गया. यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद है. चोर रात करीब 12.45 बजे निलय कॉलेज की कैंटीन की दीवार की तरफ से सेंधमारी कर बैंक में घुसे. वहां लगे तीन सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया. चोरों ने करीब 45 मिनट […]

बुढ़मू : यूको बैंक ठाकुरगांव शाखा में रविवार की रात चोरी का प्रयास किया गया. यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद है. चोर रात करीब 12.45 बजे निलय कॉलेज की कैंटीन की दीवार की तरफ से सेंधमारी कर बैंक में घुसे. वहां लगे तीन सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया.
चोरों ने करीब 45 मिनट तक कैश काउंटर तक पहुंचने का प्रयास किया. इसमें असफल रहने पर 1.30 बजे बैंक से चले गये. शाखा प्रबंधक राजीव रंजन ने पुलिस को सूचना दे दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन कर रही है. एफएसएल की टीम ने भी बैंक पहुंचकर जांच की. इससे पूर्व अक्तूबर 2018 व जुलाई 2019 में भी इस बैंक में चोरी का प्रयास किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >