रांची : जल्द होगा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का विस्तार, 301 एकड़ जमीन मिलेगी

रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का विस्तार जल्द किया जायेगा. इसके लिए राज्य सरकार एयरपोर्ट को 301 एकड़ जमीन देगी. एयरपोर्ट के निदेशक विनोद रंजन ने बताया कि सर्वे आदि कार्य पूरा हो गया है. जल्द ही सरकार इसे कैबिनेट की बैठक में लाने वाली है. इसके बाद राज्य सरकार व एयरपोर्ट प्रबंधन के बीच […]

रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का विस्तार जल्द किया जायेगा. इसके लिए राज्य सरकार एयरपोर्ट को 301 एकड़ जमीन देगी. एयरपोर्ट के निदेशक विनोद रंजन ने बताया कि सर्वे आदि कार्य पूरा हो गया है. जल्द ही सरकार इसे कैबिनेट की बैठक में लाने वाली है. इसके बाद राज्य सरकार व एयरपोर्ट प्रबंधन के बीच एमओयू होगा.
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार से मिलनेवाली जमीन का उपयोग कैसे किया जाये, इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने प्रस्ताव भी बनाया है. श्री रंजन ने बताया कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का रनवे वर्तमान में 9000 फीट है, जिसे लगभग तीन हजार फीट और बढ़ाने की योजना है. इसके अलावा एयरपोर्ट में आइसोलेशन वे का निर्माण, एप्रोच रोड, अग्निशमन वाहन जाने के लिए सड़क निर्माण व बेसिक स्ट्रीप जो अभी 75 मीटर का है उसे लगभग 150 मीटर तक करने की योजना है.
एयरपोर्ट की एटीसी बिल्डिंग का उदघाटन सितंबर में
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में एटीसी बिल्डिंग का नया भवन बनाया जा रहा है. एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि बिल्डिंग का उदघाटन सितंबर माह में होगा. यह बिल्डिंग एयरपोर्ट के अंदर फायर स्टेशन के पीछे बनायी गयी है. भविष्य में अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू होने पर इस भवन की उपयोगिता बढ़ जायेगी.
यह भवन आठ मंजिला है, जिसकी ऊंचाई करीब 35 मीटर है. ग्राउंड फ्लोर, पहले और दूसरे तल्ले पर ऑफिस होंगे. तीसरे, चौथे और पांचवें तल्ले पर मौसम विभाग का ऑफिस, पायलटों के लिए सभागार और संचार व्यवस्था का कक्ष होगा. यह पूरी तरह से अत्याधुनिक और वातानुकूलित होगा. सातवें और आठवें तल्ले पर कंट्रोल रूम रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >