बेड़ो : मांगों के लिए सत्याग्रह और अहिंसा का रास्ता अपनायें

अखिल भारतीय टाना भगत विकास परिषद ने महात्मा गांधी का 73वां शहादत दिवस मनाया बेड़ो : अखिल भारतीय टाना भगत विकास परिषद ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक स्तंभ में महात्मा गांधी का 73वां शहादत दिवस मनाया. मौके पर पूर्व विधायक गंगा टाना भगत समेत अन्य ने पुष्प अर्पित किये. सामूहिक […]

अखिल भारतीय टाना भगत विकास परिषद ने महात्मा गांधी का 73वां शहादत दिवस मनाया

बेड़ो : अखिल भारतीय टाना भगत विकास परिषद ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक स्तंभ में महात्मा गांधी का 73वां शहादत दिवस मनाया. मौके पर पूर्व विधायक गंगा टाना भगत समेत अन्य ने पुष्प अर्पित किये. सामूहिक प्रार्थना की. गंगा टाना भगत ने कहा कि लोहरदगा कांड को लेकर इस शहादत दिवस को सदभावना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. आम जन भी अपनी मांगों के लिए अहिंसा व सत्याग्रह का रास्ता अपनायें. रंथू टाना भगत ने कहा कि जिस तरह पूर्वज महात्मा गांधी के बताये रास्तों पर चलते आये हैं, हम भी उसी मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं.

कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष खेड़या टाना भगत, महादेव टाना भगत, फगुवा टाना भगत, सुका टाना भगत, झिंगुवा टाना भगत, प्रकाश टाना भगत, पंचमी टाना भगत, पार्वती टाना भगत, बंधन टाना भगत, बिगुवा टाना भगत, सुदर्शन टाना भगत, रीता टाना भगत सहित रांची, खूंटी व गुमला जिले के टाना भगत व रक्षा शक्ति विवि रांची के टाना भगत छात्र उपस्थित थे. इससे पूर्व टाना भगतों ने महादानी मैदान से तिरंगे के साथ शंख, घंट व भेर बजाते हुए जुलूस निकाला. जुलूस प्रखंड परिसर पहुंच कर समारोह में परिणत हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >