झामुमो को मिले 25 तो कांग्रेस को नौ विभाग

रांची : झारखंड सरकार के 11 मंत्रियों के बीच बुधवार को विभागों का बंटवारा हो गया है. इसमें कांग्रेस के हाथों में जहां राज्य का खजाना हाथ लगा है. वहीं झामुमो के खाते में शिक्षा, पेयजल जैसे विभाग आये हैं. राजद को केवल श्रम विभाग से संतोष करना पड़ा है. राज्य सरकार में कांग्रेस के […]

रांची : झारखंड सरकार के 11 मंत्रियों के बीच बुधवार को विभागों का बंटवारा हो गया है. इसमें कांग्रेस के हाथों में जहां राज्य का खजाना हाथ लगा है. वहीं झामुमो के खाते में शिक्षा, पेयजल जैसे विभाग आये हैं.
राजद को केवल श्रम विभाग से संतोष करना पड़ा है. राज्य सरकार में कांग्रेस के चार मंत्री हैं. इन चारों मंत्रियों को कुल नौ विभाग मिले हैं. कांग्रेस को संसदीय कार्य, ग्रामीण विकास,आरइओ, योजना सह वित्त विभाग, वाणिज्य कर विभाग, खाद्य सार्वजनिक वितरण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग एवं कृषि पशुपालन व सहकारिता विभाग मिला है.
झामुमो को सबसे अधिक विभाग: झामुमो के कोटे में सबसे अधिक विभाग आये हैं. झामुमो के छह मंत्रियों के पास 25 विभाग हैं. इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास 17 विभाग हैं. हालांकि मंत्रिमंडल का एक पद रिक्त है. कहा गया कि जब एक मंत्री बनाया जायेगा, तब उसे मुख्यमंत्री कुछ विभाग आवंटित करेंगे.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग, गृह विभाग, कैबिनेट विभाग,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग,ऊर्जा विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, विधि विभाग,वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, जल संसाधन विभाग, उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास रिभाग, आइटी विभाग, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, उद्योग विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग है.
अपने कर्तव्यों को निभायेंगे मंत्री : हेमंत सोरेन
झारखंड सरकार के मंत्रियों के कामकाज के बंटवारे के बाद उनका सचिवालय में आना-जाना शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री भी बुधवार को दिन के 1.15 बजे प्रोजेक्ट भवन पहुंचे. मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि सरकार के सभी मंत्री जिम्मेवारी के साथ अपने कर्तव्य को निर्वहन करेंगे.
उन्होंने कहा कि सरकार के मोर्चे पर सभी माननीय मंत्री को लगा दिया गया है. साथ ही उन्हें जिम्मेवारी भी दे दी गई है. सीएम ने कहा कि पूरी उम्मीद है कि सभी माननीय मंत्री अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के अनुसार ही सभी मंत्री अपने-अपने कर्तव्यों को निभायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >