शहर में आठ जगहों पर शुरू हुई वाइ-फाइ सुविधा

रांची : शहर के प्रमुख स्थानों पर लोग अब वाइ-फाइ सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. लोगों की सुविधा के लिए शहर की 10 जगहों पर वाइ-फाइ सुविधा शुरू होनी है. इनमें से आठ जगहों पर सेवा शुरू कर दी गयी है. इसे लगाने का जिम्मा राज्य सरकार ने बीएसएनएल को दिया है. इन जगहों पर […]

रांची : शहर के प्रमुख स्थानों पर लोग अब वाइ-फाइ सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. लोगों की सुविधा के लिए शहर की 10 जगहों पर वाइ-फाइ सुविधा शुरू होनी है. इनमें से आठ जगहों पर सेवा शुरू कर दी गयी है. इसे लगाने का जिम्मा राज्य सरकार ने बीएसएनएल को दिया है.

इन जगहों पर है वाइ-फाइ की सुविधा : शहर में सदर अस्पताल, स्टेट गेस्ट हाउस, रांची नगर निगम, कलेक्ट्रेट बिल्डिंग कैंपस ए और बी, हिनू रजिस्ट्री ऑफिस, बरियातू स्थित रिम्स कैंपस एवं हटिया गेस्ट हाउस में वाइ-फाइ की सुविधा शुरू हो चुकी है. वहीं पटेल चौक के निकट स्थित सरकारी बस स्टैंड और खागगढ़ा बस स्टैंड में वाइ-फाइ की सुविधा शुरू होनी है.
अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इसे चालू कर दिया जायेगा. वाइ-फाइ की स्पीड भी बेहतर मिलेगी. लोगों को 10 एमबीपीएस की स्पीड मिल सकेगी. स्पीड में कोई परेशानी न हो, इसके लिए हर वाइ-फाइ में सात एक्सेस प्वाइंट लगाये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >