अनगड़ा : बेटियां वरदान, इनसे ही है घर-परिवार की रौनक

अनगड़ा : सीएचसी अनगड़ा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जन जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आइसीडीएस के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम का उदघाटन सीओ मां देवप्रिया व सीडीपीओ उमा सिन्हा ने नवजात बच्चियों के लिए धात्री महिलाअों के बीच पोषण किट का वितरण कर किया. मौके पर बेटी बचाओ बेटी […]

अनगड़ा : सीएचसी अनगड़ा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जन जागरूकता सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आइसीडीएस के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम का उदघाटन सीओ मां देवप्रिया व सीडीपीओ उमा सिन्हा ने नवजात बच्चियों के लिए धात्री महिलाअों के बीच पोषण किट का वितरण कर किया. मौके पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. सीओ ने कहा कि बेटियां वरदान हैं.
बेटियों से ही घर-परिवार की रौनक है. उन्होंने इस अभियान को आगे बढ़ाने में आइसीडीएस के प्रयासों की सराहना की. मौके पर डॉ अंबिका कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका शांति केरकेट्टा, सेवती केरकेट्टा, पूनम प्रसाद, स्मिता अखौरी, रेणु, रानी बाला सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >