रांची : हरमू व रातू रोड में अंडरग्राउंड केबलिंग करेगा जुडको

रांची : हरमू और रातू रोड फ्लाइओवर निर्माण के क्रम में जुडको बिजली की अंडरग्राउंड केबलिंग का काम भी करेगा. नगर विकास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह ने इससे संबंधित निर्देश दिया है. ज्ञात हो कि फ्लाइओवर निर्माण के मद्देनजर हरमू और रातू रोड में यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य होना है. सीवरेज-ड्रेनेज, वाटर पाइपलाइन […]

रांची : हरमू और रातू रोड फ्लाइओवर निर्माण के क्रम में जुडको बिजली की अंडरग्राउंड केबलिंग का काम भी करेगा. नगर विकास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह ने इससे संबंधित निर्देश दिया है. ज्ञात हो कि फ्लाइओवर निर्माण के मद्देनजर हरमू और रातू रोड में यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य होना है.
सीवरेज-ड्रेनेज, वाटर पाइपलाइन समेत अन्य कार्यों के साथ बिजली की अंडरग्राउंड केबलिंग का कार्य भी जुडको ही करेगा. अंडरग्राउंड केबलिंग करने के बाद उसे बिजली विभाग को सौंप दिया जायेगा. सचिव अजय कुमार सिंह ने फ्लाइओवर का निर्माण जल्दी करने और निर्माण के दौरान लोगों को कम से कम परेशानी हो, इस बात का ध्यान रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >