रांची : 48 घंटे में 12 मरीजों के कृत्रिम दांत बनाये जायेंगे

रांची : रिम्स डेंटल काॅलेज के प्रोस्थोडॉटिक्स विभाग में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है़ इस दौरान 48 घंटे में 12 मरीजों के कृत्रिम दांत बनाये जायेंगे. प्रभारी प्राचार्य डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि सामान्य तौर पर एक साथ इतने मरीजाें के लिए कृत्रिम दांत तैयार करने में एक माह से […]

रांची : रिम्स डेंटल काॅलेज के प्रोस्थोडॉटिक्स विभाग में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है़ इस दौरान 48 घंटे में 12 मरीजों के कृत्रिम दांत बनाये जायेंगे.
प्रभारी प्राचार्य डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि सामान्य तौर पर एक साथ इतने मरीजाें के लिए कृत्रिम दांत तैयार करने में एक माह से ज्यादा का समय लग जाता है, लेकिन विभाग में 48 घंटे में यह कार्य किया जायेगा. मरीजाें को यह कृत्रिम दांत मुफ्त में उपलब्ध कराया जायेगा. जागरूकता कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ जयप्रकाश, डॉ विष्णुपति सिंह, डॉ सुरेंद्र कुमार, डॉ मनीष गौतम आदि सहयोग करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >