रांची : सचिवालय में बाबुओं की कमी, 1025 पद खाली

रांची : झारखंड सरकार के सचिवालय में बाबुओं की काफी कमी है. छोटे बाबू से लेकर बड़े बाबू तक के पद रिक्त पड़े हैं. सहायक से लेकर संयुक्त सचिव तक की कमी है. झारखंड सचिवालय सेवा के विभिन्न स्तर पर स्वीकृत एवं कार्यरत बल में बड़ा अंतर है. सचिवालय में सहायक, प्रशाखा पदाधिकारी, अवर सचिव, […]

रांची : झारखंड सरकार के सचिवालय में बाबुओं की काफी कमी है. छोटे बाबू से लेकर बड़े बाबू तक के पद रिक्त पड़े हैं. सहायक से लेकर संयुक्त सचिव तक की कमी है. झारखंड सचिवालय सेवा के विभिन्न स्तर पर स्वीकृत एवं कार्यरत बल में बड़ा अंतर है. सचिवालय में सहायक, प्रशाखा पदाधिकारी, अवर सचिव, उप सचिव और संयुक्त सचिव के कुल 2,341 पद हैं. इनमें से 1025 पद रिक्त हैं. वहीं, 1316 पद पर पदाधिकारी कार्यरत हैं.

कभी नहीं भरा जा सका स्वीकृत पद : राज्य गठन के बाद से सचिवालय में स्वीकृत पद को कभी नहीं भरा जा सका. अब तक सचिवालय में सहायक के 1313 पदों में से 710 पद ही भरे जा सके हैं. इसी तरह प्रशाखा पदाधिकारियों के 657 स्वीकृत पदों में से 397 और अवर सचिव के 328 में से 200 पद ही भरे गये हैं. उप सचिव के 33 स्वीकृत पदों में से केवल छह और संयुक्त सचिव के 10 पदों में से केवल तीन पर ही लोग कार्यरत हैं.

कामकाज पर पड़ रहा है असर : सचिवालय में पदाधिकारियों की कमी का असर सरकार के काम-काज पर भी पड़ रहा है. सचिवालय में फाइलों की रफ्तार काफी धीमी है. फाइलों को डील करने में काफी समय लग रहा है. पदाधिकारियों की कमी के कारण बाबुओं के जिम्मे ज्यादा काम लाद दिया गया है. परिणामस्वरूप सरकार के ज्यादातर विभागों के टेबुलों पर फाइलों का अंबार लगा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >