रांची : रिटायर्ड निदेशक के खाते से 1़ 16 लाख रुपये उड़ाये

रांची : रक्षा मंत्रालय के रिटायर्ड निदेशक संजय सिन्हा के खाते से साइबर अपराधियों ने लगभग डेढ़ लाख की निकासी कर ली़ घटना 16 जनवरी की है़ बरियातू हाउसिंग कॉलोनी के क्वार्टर नंबर-2 के/19 में रहनेवाले संजय ने बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ उन्होंने जब बैंक स्टेटमेंट निकाला तब पता चला कि पेमेंट […]

रांची : रक्षा मंत्रालय के रिटायर्ड निदेशक संजय सिन्हा के खाते से साइबर अपराधियों ने लगभग डेढ़ लाख की निकासी कर ली़ घटना 16 जनवरी की है़ बरियातू हाउसिंग कॉलोनी के क्वार्टर नंबर-2 के/19 में रहनेवाले संजय ने बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ उन्होंने जब बैंक स्टेटमेंट निकाला तब पता चला कि पेमेंट फ्लाइट राज ट्रेवल्स को किया गया है़ संजय ने बताया है कि उनके मोबाइल पर कई बार मैसेज आया कि केवाइसी का वेरिफिकेशन करना है़ इसके बाद दिन के एक बजे और डेढ़ बजे फोन आया़ फोन करनेवाले ने कहा कि वह एसबीआइ ब्रांच से सीनियर मैनेजर संतोष अग्रवाल बोल रहा है.
उसने कहा कि जो मैसेज आपके फोन पर आया है वह केवाइसी से संबंधित है. मोबाइल पर ओटीपी आयेगा. उसे बता दें तो केवाइसी वेरिफिकेशन हो जायेगा़ थोड़ी देर बाद आठ डिजिट का ओटीपी मोबाइल पर आया, जिसे मैंने बता दिया़ उसके बाद रुपये की निकासी हो गयी. बरियातू थाना प्रभारी ने बताया कि 1़ 16 लाख रुपये की निकासी हुई है़
रांची : शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने की शिकायत की जानकारी जैसे ही आरोपी कोमिली उसने सदर थाना पहुंच कर युवती को शादी का आश्वासन दिया, लेकिन वापस जाते ही मोबाइल बंद कर लापता हो गया है.
मूल रूप से सारण निवासी आरोपी दीपाटोली में रहता है. गुरुवार की रात युवती से मिलने उसके घर गया था, तभी युवती के भाई ने पकड़ लिया, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गयी. सूचना मिलने पर रात एक बजे पीसीआर नौ की टीम पहुंची और युवक-युवती को लेकर थाना आयी. युवती के परिजन भी पहुंचे. युवती ने बताया कि दो साल से उसका यौन शोषण हो रहा है. अब युवक शादी करने से इनकार किया है.
मामला बढ़ने पर युवक ने कहा कि वह शादी करने को तैयार है. इस वजह से युवती या परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी. दोनों पक्षों के बीच समझौता होने से पुलिस ने भी कार्रवाई नहीं की.इसके बाद पुलिस शुक्रवार की सुबह करीब तीन बजे दोनों पक्षों को जाने दिया. लेकिन थाना से जाने के बाद युवक मोबाइल बंद कर गायब हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >