बोले झाविमो विधायक बंधु तिर्की- बाबूलाल मामला साफ करें भाजपा में गये तो रास्ता अलग

रांची : झाविमो विधायक बंधु तिर्की ने कहा है कि आग है, तो धुआं है़ अखबारों में बाबूलाल मरांडी के भाजपा में जाने की बात आ रही है़ बाबूलाल मरांडी दो टूक बतायें कि वह जा रहे हैं या नही़ं बाबूलाल पूरा मामला साफ करे़ं हमारे जैसे विधायक और कार्यकर्ता उहापोह की स्थिति में है़ं […]

रांची : झाविमो विधायक बंधु तिर्की ने कहा है कि आग है, तो धुआं है़ अखबारों में बाबूलाल मरांडी के भाजपा में जाने की बात आ रही है़ बाबूलाल मरांडी दो टूक बतायें कि वह जा रहे हैं या नही़ं बाबूलाल पूरा मामला साफ करे़ं हमारे जैसे विधायक और कार्यकर्ता उहापोह की स्थिति में है़ं पार्टी में हमारी तरह के कई सेक्युलर मिजाज वाले कार्यकर्ता है़ं श्री तिर्की ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को धक्का लगा है़

धर्मनिरपेक्ष मिजाज के कार्यकर्ता इस तरह की स्थिति में नहीं रह सकते है़ं बाबूलाल मरांडी को पुनर्विचार करना चाहिए़ चुनाव में हम भले ही तीन विधायक जीत कर आये हैं, लेकिन बाबूलाल पर लोगों का विश्वास बढ़ा है़ झाविमो विधायक ने कहा कि विधानसभा चुनाव में गठबंधन से बाहर चुनाव लड़ना गलत था़
हम 81 सीट पर चुनाव लड़े़ तीन सीट जीत पाये़ हम जैसे कार्यकर्ता भरोसा दिलाते हैं कि आगे संघर्ष कर स्थिति बदलेंगे़ श्री तिर्की ने कहा कि अगर बाबूलाल भाजपा में जाते हैं, तो हमारा रास्ता अलग रहेगा़ हमने भाजपा के विचारधारा के खिलाफ हमेशा संघर्ष किया है़ भाजपा के साथ हमारी विचारधारा मेल नहीं खाती है़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >